Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 12 September 2018

सोनम कपूर ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को शादी में किया इनवाइट, ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे पर लगाए थे ऐसे आ रोप


कपूर खानदान की बेटी सोनम कपूर की शादी की तैयारि जोर-शोर से चल रही हैं । 8 मई को सोनम अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड 'आनंद आहूजा' के साथ सात फेरे लेंगी । जब सोनम ने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था तब उनका नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा हुआ था ।

डेब्यू फिल्म की नाकामी के साथ ही रणबीर और सोनम का रिश्ता खत्म हो गया था । एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने रणबीर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था । सोनम करण जौहर के शो में दीपिका पादुकोण के साथ आयी थीं ।

तब सोनम ने कहा था, 'रणबीर ब्वॉयफ्रेंड होने के लायक नहीं है और उनके साथ रिलेशनशिप में रहना बहुत ही मुश्किल है ।' सोनम के इस बयान के बाद रणबीर ने उन्हें ड्रामा क्वीन बताया था ।

एक समय ऐसा भी था जब सोनम, रणबीर की तारीफ करते नहीं थकती थीं । उन्होंने कहा था, 'रणबीर ऐसे लड़के हैं जिन्हें हर लड़की अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहेगी ।' खबर है कि सोनम की शादी में रणबीर कपूर को भी इनवाइट किया गया है ।

रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर का नाम फिल्म निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के साथ भी जोड़ा गया था । पुनीत ने सोनम को 'आई हेट लव स्टोरीज' फिल्म में एकसाथ काम किया था । हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को सस्वीकार नहीं किया ।

बता दें कि 8 मई को शादी के बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी की गई है । रात 8 बजे यह प्रोग्राम शुरू होगा । इस अनुष्ठान के लिए वजगह 'द लीला', मुंबई में रखा गया है । रिसेप्शन पार्टी में आने वाले मेहमानों के लिए ड्रेस कोड इंडियन और वेस्टर्न फॉर्मल रखा गया है ।

तोह दोस्तों कैसा लगा आपको यह खबर निचे कमेंट में बताएं ,शेयर करे और हमें फॉलो करना ना भूलें। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot