Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 22 April 2018

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' में सनी देओल का यह बेटा हो गया बड़ा, रियल बाप का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड में शुरुआती दौर से ही चाइल्ड एक्टर्स का बड़ा रोल रहा है। चाहे उसमें वह किसी एक्टर के बचपन का रोल हो या फिर बेटे का किरदार। ऐसे में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर में उनके बेटे चरनजीत का रोल करने वाला यह चाइल्ड एक्टर अब बड़ा हो गया है और हैंडसमनेस में किसी एक्टर से पीछे नहीं हैं...आइए देखते हैं इनकी कुछ तस्वीरें...


बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म गदर ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे। फिल्म ने कमाई में भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म को हिट करने में हर किरदार का उतना ही बड़ा हाथ था जितना कि लीड एक्टर और एक्ट्रेस का रहा। 


इन सबके बावजूद फिल्म में एक एक्टर और था जिसने अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया था। बात कर रहे हैं फिल्म में चाइल्ड एक्टर का रोल करने वाले उत्कर्ष शर्मा की। उत्कर्ष अब 23 साल के हो गए हैं और अपनी गुड लुकिंग के चलते किसी एक्टर से कम नहीं हैं। 


उत्कर्ष का जन्म 22 मई 1994 को महाराष्ट्र में हुआ था और वह गदर, सिंह साहेब द ग्रेट और अपने जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। 

गदर एक प्रेम प्रसंग पर आधारित फिल्म थी जिसमें सनी देओल और न्यूकमर एक्ट्रेस अमीषा पटेल की एक्टिंग को बहुत सराहा गया था। फिल्म में विलेन के किरदार में अमरीश पुरी ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 


शायद ही आपको पता हो कि उत्कर्ष बॉलीवुड में बतौर एक्टर एंट्री करने जा रहे हैं। उत्कर्ष के पिता अनिल शर्मा फिल्म जीनियस को डायेरक्ट कर रहे हैं और साल 2017 में फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था। खबर है कि यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot